पेट्रोल की कमी की अफवाह, ग्राहक लाइन में लगे, पंप संचालकों ने की अपील, हालात तनावपूर्ण

 

एमपी के बड़वानी में पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी, सोशल मीडिया पर ईंधन की कमी की अफवाहों से घबराकर लोग टंकियां फुल कराने पहुंच गए. हालांकि, पंप संचालकों ने स्पष्ट किया कि शहर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है. पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं, लोग जल्दबाज़ी में अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने पहुंच रहे थे. पंप संचालक भी यह देखकर हैरान रह गए कि आखिर अचानक इतनी भीड़ क्यों उमड़ पड़ी. बाद में जब वजह सामने आई, तो पता चला कि सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों ने लोगों को डरा दिया था.

सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर भ्रामक संदेश तेजी से वायरल हो रहे थे. इन संदेशों से घबराकर लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे और एहतियातन अपनी गाड़ियों में फ्यूल भरवाने लगे. पंप संचालकों ने स्पष्ट किया कि शहर में ईंधन की कोई कमी नहीं है. साथ ही बताया कि यह स्थिति पूरी तरह पैनिक बाइंग के कारण बनी है. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की पैनिक बाइंग न करें, क्योंकि डिपो स्तर पर ईंधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से सप्लाई दी जा रही है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जमाखोरी की कोशिश करने वालों को फ्यूल नहीं दिया जा रहा, लेकिन आम उपभोक्ता और किसानों के लिए किसी तरह की कोई समस्या नहीं है.


By - sagar tv news
25-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.