एक शख्स ने व्यक्ति को इतना पीटा की उसकी जान निकल गई, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
एक शख्स ने व्यक्ति के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया की। इलाज के दौरान उसकी जान चली गयी। जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गयी। मामला छतरपुर जिले के झिंगरी गांव से सामने आया है।
बताया जा रहा है की झिंगरी निवासी 60 साल के श्यामा आदिवासी के साथ बांकपुरा निवासी पुष्पेंद्र राजा ने माखनपुरा और बांकपुरा के बीच एक पुलिया के पास मारपीट की। आरोप है की लाठी और फरसे से बुजुर्ग को बेहद बुरी तरह से पीटा गया। जिससे श्यामा आदिवासी को गंभीर हालत में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया था। वहीं बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। देर रात इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। इस घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं। वहीं क्षेत्र में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक यह बात साफ़ नहीं है की आखिर बुजुर्ग के साथ मारपीट की घटना को क्यों अंजाम दिया गया।
जानकारी के मुताबिक झिंगरी गांव निवासी श्यामा आदिवासी के साथ मारपीट की घटना हुई थी। जिनकी इलाज के दौरान जान चली गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मर्डर के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है। मृतक के पुत्र का कहना है की घटना के कारणों का नहीं पता। किसी से कोई पुरानी रंजिश भी नहीं थी। वहीं पुलिस का कहना है की जांच की जा रही है।------