Sagar -डंपर ने बाइक को उड़ाया भीषण हादसे में तीन युवकों के साथ अनहोनी

 

सागर जिले के बंडा में बीती देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया जहां एक अज्ञात डंपर ने लापरवाही पूर्वक बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीन नौजवानों की घटना स्थल पर ही ऑन द स्पॉट डेथ हो गई यह भीषण हादसा बायपास रोड पर बुधवार को हुआ है हादसा होने के बाद ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई शुरुआती समय में तो इनकी पहचान भी नहीं हो पा रही थी

 

 

 

 

लेकिन कुछ समय के बाद उनकी परिजन सड़क हादसे को देखने पहुंचे तो यह उनके अपने ही निकले इसके बाद उनके पैरों तले से तो जैसे जमीन ही खिसक गई, ये तीनों बंडा के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार अज्ञात डंपर ने बाइक को टक्कर मारी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। तीनों के शव सड़क पर पड़े मिले। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

 

 

 

 


पुलिस के अनुसार बंडा निवासी 21-22 वर्षीय हर्ष रैकवार, प्रियांशु रैकवार और 18 वर्षीय हल्ले राय तीनों एक ही मोटरसाइकिल से सागर से बंडा लौट रहे थे। रात करीब 7.30 बजे टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक दूर जा गिरी। सूचना पर बंडा पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान होने पर परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हादसा नेशनल हाईवे 86 पर सौरई फैक्ट्री के पास हुआ। तीनों मृतक बंडा के पठार मुहल्ला पुरानी कचहरी के पास के रहने वाले थे।


By - sagar tv news
26-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.