Sagar - पीली कोठी के नीचे हादसा में दो के साथ अनहोनी बीती रात सागर में यमराज का तांडव

 

सागर में बुधवार रात यमराज का ऐसा तांडव देखने को मिला जिसने हर किसी को सहमा दिया है, महज 4 घंटे के अंतर से हुए दो सड़क हादसों में पांच युवाओं की जान चली गई, इसमें एक हादसा बंडा बाईपास पर और दूसरा सागर शहर की पीली कोठी घाटी के नीचे हुआ जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी थी जिसमें बाइक सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही जान चली गई सागर शहर के अंदर हुए इस हादसे ने हर वाहन चालक के बीच यह डर और भय बना दिया है की क्या अब शहर के अंदर भी लोग सुरक्षित नहीं है

 

 

 

 

 

बुधवार रात करीब 10.45 बजे शहर के खेल परिसर मैदान के सामने भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पीलीकोठी की घाटी उतरते वक्त ट्रक बेकाबू हो गया। आगे जा रहे बाइक सवार दो युवकों को कुचलते हुए निकल गया। एक युवक का एक पैर व धड़ क्षत-विक्षत हो गया। डिवाइडर से सिर टकरा गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। दूसरा युवक ट्रक के पहिए के नीचे दब गया। रात 11.30 बजे गोपालगंज पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। दोनों सागर शहर के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

 

 

 


इसके पहले शाम को बंडा बाईपास पर भी एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मारी थी जिसमें तीन युवकों की जान चली गई थी सागर में हुए इन हादसों ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया क्योंकि आप सोच सकते हैं की जिन घरों में रात तक हंसी गूंज रही थी सब कुछ सही चल रहा था अचानक वहां पर अब सिर्फ चीखें और सन्नाटा है।

मां-बाप जिन बेटों के लौटने का इंतजार कर रहे थे, अब उन्हें उनकी लाशें मिलेगीं।


By - sagar tv news
26-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.