Sagar - पुस्तक मेला में कॉपियों पर भारी डिस्काउंट, किताबें को लेकर आ रही ये परेशानी
सागर में निजी स्कूलों की मनमानी को रोकने के लिए पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है 29 मार्च तक एमएलबी स्कूल की पुरानी बिल्डिंग में यह मेला चलेगा जहां शहर भर की 42 से अधिक स्टेशनरी के स्टाल लगाए गए हैं यहां कॉपी रजिस्टरों पर तो 50% तक की छूट मिल में रही है लेकिन बुक्स पर मात्र 5 परसेंट का डिस्काउंट है, और उसमें भी एनसीईआरटी की बुक्स को लेकर अभिभावकों को खाली हाथ निराश होकर लौटना पड़ रहा है इसके अलावा सभी स्कूलों की किताबें सभी काउंटर पर नहीं है बल्कि पहले की तरह ही चुनिंदा स्कूलों की बुक चुनिंदा स्टेशनरी पर ही मिल रही है, पुस्तक मेले में आने वाली अभिभावकों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली क्योंकि जिनके लिए यहां पर बुक्स मिली और डिस्काउंट भी साथ में मिला तो वह खुश नजर आए कि उन्हें कुछ हद तक यहां से खरीदी करने पर राहत मिली वहीं जिन लोगों के लिए खाली हाथ लौटना पड़ा वह इस मेले से असंतुष्ट नजर आए
हालांकि मेले में केवल अभिभावक ही नाराज नहीं हुए बल्कि यहां काउंटर लगाने वाले स्टेशनरी संचालक भी व्यवस्थाओं से नाखुश दिखे उन्होंने कहा कि बड़ी स्टेशनरी संचालकों के द्वारा किताबें नहीं लाई जा रही हैं जो ला रहे हैं वह चाहते हैं की किताब के साथ उनकी ही कॉपी खरीदी जाए इसलिए हम लोगों को इधर-उधर कर रहे हैं हम लोग ज्यादा डिस्काउंट दे रहे कभी अंदर कर देते हैं कभी बाहर कर देते हैं
बता दें कि इस पुस्तक मेले में कॉपी रजिस्टर पर किसी-किसी स्टॉल पर 70% तक डिस्काउंट है कहीं कोई वजन के हिसाब से कॉपी दे रहा है तो कोई एक कॉपी के साथ दो कॉपी फ्री दे रहा है पेंसिल और बैग पर 10% डिस्काउंट यूनिफॉर्म पर पांच प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है