Sagar- बेकाबू तेज रफ़्तार कार ने दो महिलाओं समेत 3 को मारी टक्कर, एक गंभीर को किया रैफर

 

सागर जिले के शाहगढ़ में एक बेकाबू कार ने दहशत फैला दी। जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है की तेज रफ़्तार कार ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी। वहीं इसके बाद कार डिवाइडर से जाकर टकरा गयी। इस हादसे में जहां तीन लोग घायल बताये जा रहे हैं। तो कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी। घायलों को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल भेजा गया। जहां व्यक्ति की हालत गंभीर होने के चलते उसे बीएमसी रैफर किया गया है।

 

 

 

 

घटना को लेकर बताया जा रहा है की शाहगढ़ थाना अंतर्गत लांच नदी के रिपटा के पास एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक शाहगढ़ के शंकरगढ़ तिराहे की ओर से बस स्टैंड तरफ तेज गति से आ रही बोलेरो कार अनियंत्रित हो गयी। जहां सड़क किनारे चल रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मारती हुई।

 

 

 

 

पास ही साइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर काम कर रहे व्यक्ति को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा टकराई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में शाहगढ़ के वार्ड नंबर 15 निवासी सुनील विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका शाहगढ़ अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया। लेकिन गंभीर चोटें आने की वजह से सागर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इसके अलावा क्रांति पटेल और विमला रैकवार दोनों निवासी शाहगढ़ भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। जिनका इलाज किया गया।

 

 

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शी और घायल के भाई करोड़ी विश्वकर्मा ने घटना को लेकर जानकारी।
इसके अलावा ड्यूटी पर तैनात डॉ. दिव्या दीक्षित ने बताया की महिलाओं का प्राथमिक इलाज किया गया। जबकि सुनील विश्वकर्मा को रैफर किया गया है।


By - sagar tv news
26-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.