बेकरी में अचानक से भड़की आग, धू-धू कर जल उठी बेकरी, मशक्कत से पाया गया काबू
सुबह के समय एक बेकरी में अचानक आग लग गयी। आग धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थी। जिस वजह से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं लोगों का इस बात का ख़तरा भी बना हुआ था की पास में ही नमकीन कारख़ाना और और गोदाम मौजूद था। जिस वजह से आग फैलने का डर था। घटना इंदौर के धार रोड स्थित सिंहासा गांव से सामने आई है। बताया गया की आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
जानकारी के मुताबिक राधा नगर, जवाहर टेकरी के पास स्थिटी सिंहासा गांव में सुफ्फा बेकरी में सुबह के समय आग लगी थी। जिसने भीषण रूप ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इस दौरान आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन कुछ देर बाद करीब एक दर्जन टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि अधिकारियों के मुताबिक घटना की विस्तृत जांच जारी है। जिसके बाद ही स्पष्ट कारण सामने आएगा। बताया गया की आसपास नमकीन कारखाने और गोदाम होने से खतरा और बढ़ गया था। लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना के समय बेकरी के अंदर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।-