महिला को भरोसे में लेकर थमाया 5 लाख का नकली सोना, शातिर पति-पत्नी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |

 


पुलिस ने कार्यवाई करते हुए फिर एक बार बंटी और बबली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पति-पत्नी के जोड़े ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। जहां एक महिला को भरोसे में लेकर उन्हें असली सोने का लालच देकर नकली सोना थमा दिया गया था। साथ ही पांच लाख रूपये ले गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने बंटी और बबली को पकड़ लिया है। जिनके पास से नकली सोना और पांच लाख रूपये नगद बरामद किये गए हैं। यह पूरी कार्यवाई उज्जैन जिले के माधवनगर थाना पुलिस ने की है।

बताया जा रहा है की माधव नगर थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले एक महिला के साथ असली सोने के नाम पर नकली सोना देकर पांच लाख रुपए की ठगी करने की वारदात हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर अलीराजपुर में रहने वाले पति-पत्नी को गिरफतार किया है। पूछताछ में दोनों ने महिला के साथ ठगी किये जाने की बात को कबूल किया है। पुलिस ने इनके पास से पांच लाख रुपए और नकली सोना जब्त किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। माधव नगर सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया की महिला को भरोसे में लेकर पति-पत्नी ने ठगी की थी। जिन्हे गिरफ्तार किया गया है। दोनों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।-


By - sagar tv news
26-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.