Sagar -24 घंटे में तीन गुना तक बढ़ी डीजल-पेट्रोल की खपत, 18 पंप बंद, 40 पर डीजल खत्म

 

ईरान इजरायल युद्ध की वजह से शुरू हुए उर्जा संकट में घरेलू गैस के बाद अब पेट्रोल-डीजल के लिए मारामारी शुरू हो गई है। ईधन की कमी की अफवाह उड़ते ही जिले भर के पेट्रोल पंपों पर गुरुवार को सुबह से कतारें लगना शुरू हो गई। हर कोई या तो गाड़ी का टैंक फुल कराने खड़ा था या फिर 25-50 लीटर के ड्रम भरवाने। अचानक बढ़ी इस मांग से यह स्थिति बनी है कि पिछले 24 घंटे में जिले में डीजल की तीन तो पेट्रोल की दोगुना खपत बढ़ गई है।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के साथ अंचल के 84 पेट्रोल पंपों में से 18 पेट्रोल पंप बंद मिले तो वहीं 40 पंप पर डीजल के टैंक खाली हो चुके थे। कुछ जगहों पर विवादित स्थिति बनने की आशंका के चलते पंप संचालकों को पुलिस बुलानी पड़ी। वहीं कुछ जगह पेट्रोल खत्म हुआ तो बैरिकेड्स लगाकर पंप बंद कर दिए गए।

 

 

 

 

गुरुवार को सागर शहर के 2 पेट्रोल पंप बंद रहे, जिसमें से एक सिविल लाइन स्थिति पुलिस पेट्रोल पंप तो दूसरा मकरोनिया चौराहे पर बटालियन गेट के बाजू वाल पंप शामिल है। इसके अलावा शाहगढ़, गौरझामर, रहली व बीना क्षेत्र के 16 पंप शामिल हैं। वहीं देवरी, केसली, गढ़ाकोटा, बीना, बांदरी, मालथौन, खिमलासा, बरोदियाकलां, रजवांस, बंडा के पेट्रोल पंप पर शाम के बाद अधिकांश पेट्रोल पंप की स्थिति यह थी कि वहां लोगों को पेट्रोल तो मिलता रहा, लेकिन अधिकांश पंपों के डीजल टैंक सूख चुके थे। जिन पंप पर डीजल था वहां देर रात तक कतारें लगी रहीं।

 

 

 

 

 

कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा भी लिया। जिला प्रशासन का दावा है कि जिले के 176 पेट्रोल पंपों पर 14 लाख 7 हजार 52 लीटर डीजल व 12 लाख 36 हजार 590 लीटर पेट्रोल उपलब्ध है।


By - sagar tv news
27-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.