कलेक्टर के पास पहुंचा युवक बोला मुझे कलेक्टर बना दो, मांग सुनकर सोच में पड़ गए कलेक्टर साहब !

 

एक जनसुनवाई में सब कुछ ठीक ठाक ही चल रहा था की तभी एक युवक वहां पहुंचा और कलेक्टर से बोला की उसे कलेक्टर बना दो। यह सुनकर कलेक्टर हैरत में पड़ गए। मामला एमपी के मंडला जिले का है। बताया जा रहा है की जनसुनवाई में युवक ने जब यह बात कही तो अजीब सी स्थिति बन गई। युवक ने अधिकारियों से अपनी समस्याएं बताने के बजाय खुद को कलेक्टर बनाने की मांग कर दी।

 

 

 


दरअसल युवक अंकित कुमार श्रीवास का कहना है कि वह पिछले 9 सालों से UPSC की तैयारी कर रहा है। इस दौरान उसने कई बार प्रशासन से अंजनिया क्षेत्र में लाइब्रेरी खोलने और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी किताबें उपलब्ध कराने की मांग की थी। लेकिन उसकी मांग पूरी नहीं हुई, जिससे वह निराश हो गया। वह इससे पहले 2–3 बार आवेदन देकर लाइब्रेरी और किताबों की सुविधा की मांग कर चुका है। आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जिससे उसकी पढ़ाई प्रभावित हुई।

 

 

 

 

वहीं अपनी मांग न पूरी होने पर युवक जनसुनवाई में पहुंचा और कलेक्टर सोमेश मिश्रा से बोला की उसे ही जिले का कलेक्टर बना दिया जाए। ताकि वह खुद व्यवस्था सुधार सके। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक की बात सुनी और जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे को बुलाकर युवक को उनके सुपुर्द किया। युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। जिससे उसे उचित सहायता दी जा सके।

इसको लेकर युवक ने कहा की वह कई बार शिकायत कर चुका है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।------


By - sagar tv news
27-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.