Sagar- कई किसानों के खेतों में अचानक भड़की आग, धुआं-धुआं हो गया इलाका

 

सागर जिले के खिमलासा थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतों में अचानक से लोगों ने धुआं उठते हुए देखा। किसी को कुछ समझ नहीं आया की आखिर हुआ क्या है। सभी लोग खेतों की तरफ भागे तो देखा की आग लगी हुई है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत करते हुए आग को बुझाने की कोशिश की। वहीं खिमलासा थाने में भी सूचना दी गयी थी। जिसके बाद डायल 112 की टीम ने भी आग को बुझाने में महत्पूर्ण योगदान दिया। मामला गढोली जवाहर गांव से सामने आया है।

 

 

 

जहां अचानक से लगी आग की वजह से अफरा तफरी का माहौल बन गया था। इस दौरान एक किसान की सरसों और धनिए की फसल जलकर राख हो गई। साथ ही कई किसानों के खेतों की नरवाई जल गई, जिनकी हरबेस्टिंग हो चुकी थी। बताया गया की करीब 10 से 12 किसानों के खेतों में आग लग गई थी। जो लगातार खेतों में बढ़ती जा रही थी। आग बुझने के बाद बीना समेत आसपास के क्षेत्र से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक लोगों ने ही आग पर काबू पा लिया था।

 

 

 

 

बताया गया की गढोली जवाहर गांव में कई किसानों के खेतों में आग लग गई थी। जो कुछ ही देर में फैलती चली गयी। गांव के लोगों ने तत्काल एकजुट होकर खिमलासा पुलिस को सूचना दी और खुद के पानी के टैंकर और बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया। खिमलासा थाने की डॉयल 112 पुलिस मौके पर पहुंचते ही आरक्षक मलखान पाल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में मदद की। सभी लोगों ने आरक्षक की सहारना की।
आग पर काबू पाने के बाद बीना और मालथौन से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर आग को बुझा लिया था। फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला।------


By - sagar tv news
28-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.