बुंदेलखंड के सिद्ध देवी मंदिर से जवारे विसर्जन का अद्भुत नज़ारा,लाखों लोग शामिल,अनूठी है मान्यता

 

बुंदेलखंड के प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ बगाज माता देवी मंदिर में जब जवारे विसर्जन के लिए निकले तो नज़ारा ही बदल गया। लाखों की संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। तो पुलिस प्रशासन द्वारा भी तमाम इंतजाम किये गए थे। नज़ारा टीकमगढ़ जिले का है। बुंदेलखंड की प्रसिद्ध सिद्ध शाक्ति पीठ बगाज माता मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि के नवमी के दिन जवारे चढाने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओ ने देवी माता के दरबार में आकर जवारे चढ़ाकर अपनी मनोकामना पूरी की।

 

 

 

 

इस मौके पर मंदिर परिसर में भीड़ ज्यादा होने के चलते मंदिर चारों ओर से आने वाले वाहनों को 5 किलोमीटर दूर से बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया। मंदिर परिसर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 250 से ज्यादा पुलिस बल, और अधिकारीयों को तैनात किया गया था। श्रद्धालुओं को सरलता से मंदिर में दर्शन हो सके इसके लिए टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, एसपी मनोहर सिंह मंडलोई भी मंदिर पहुंचे। और देवी माता के दर्शन कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया। वहीं, डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम समेत राजस्व विभाग,जनपद के 150 से ज्यादा कर्मचारियों को लगया गया है।

 

 

 

 

बताया जाता है की बगाज माता देवी मंदिर की ऐसी मान्यता है की यहां पर किसी प्रकार की कोई झाड़ फूख नहीं होती है। मंदिर की परिक्रमा लगाने से सांप, बिच्छू ,जहरीले कीड़े ,पागल कुत्ते के काटने वाले लोग खुद ही ठीक हो जाते हैं। साथ ही जिनकी मनोकामना पूरी होती है। वह चैत्र नवरात्रि में बुंदेली लोक संगीत के साथ गाते, ढोल नगड़िया बजाते नाचते हुए जवारे लेकर माता के यहां आते हैं। और देवी माता के दरबार में जवारे चढ़ाकर अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं ।
टीकमगढ़ जिले के एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि यहां 250 से ज्यादा पुलिस बल को तैनात किया गया है। अभी तक दो से तीन लाख लोग माता के दरबार में जवारे चढ़ाकर जा चुके हैं। और लोगों का आना जारी है।


By - sagar tv news
28-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.