Sagar- गाय ने जुड़वां बछड़ियों को दिया जन्म, चर्चा का विषय बना मामला,माना जा रहा शुभ संकेत

 

सागर जिले के खुरई क्षेत्र में एक गाय ने एक साथ जुड़वा बछड़ियों को जन्म दिया है। जिससे यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है आस-पास गांवों से भी लोग इन्हे देखने के लिए आ रहे हैं। खुरई के गढ़ौला जागीर गांव की गौशाला में राधा नाम की गाय ने एक साथ दो बछड़ियों को जन्म दिया। एक का नाम नंदनी ओर दूसरी का गोपी रखा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गाय के जुड़वा बछड़ियों का जन्म अनोखा मामला है।

 

 

 

 

गढ़ौला जागीर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि शत्रुघन सिंह ठाकुर से मिली जानकारी के मुताबिक गांव की गौशाला में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक राधा नाम की गाय ने जुड़वा बछड़ियों को जन्म दिया। जो गांव समेत आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। दोनों बछड़ियां स्वस्थ है और खूब उछल कूद कर रही हैं। जुड़वा बछड़ियों के जन्म से गौशाला परिवार में खुशी का माहौल है।

 

 

 

 

वहीं आसपास के लोग भी इन जुड़वा बछड़ियों को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। सरपंच प्रतिनिधि शत्रुघन सिंह ठाकुर ने बताया की गांव की गौशाला करीब 7 साल से संचालित की जा रही है। वर्तमान में 120 गोवंशीय पशु यहां हैं। इसमें बहुत सी गायों को नाम से ही पुकारा जाता है। गौशाला में पहली बार राधा नाम की गाय ने दो बछड़ियों को जन्म दिया है। ये दोनों बछड़ियां स्वस्थ हैं।------


By - sagar tv news
28-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.