Sagar - हॉकर्स के घर से गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण जप्त, ऊंचे दामों में कर रहा था कालाबाजारी

 

ईरान इजरायल युद्ध की वजह से गैस और तेल की किल्लत चल रही है लोग परेशान हैं कहीं लोग एलपीजी के लिए लाइन में लगे हुए हैं तो कहीं पेट्रोल डीजल के लिए पंपों पर भीड़ देखी जा रही है लेकिन कुछ लोग इस आपदा को अवसर में बदल रहे हैं और अवैध स्टॉक कर जमकर कालाबाजारी कर रहे हैं ऐसे ही सागर जिले में भी प्रशासन को अलग-अलग जगह से इस तरह की सूचनाओं मिल रही है जिस पर प्रशासन छापा मार कर निरंतर कार्रवाई कर रहा है

 

 

 

 

शुक्रवार को मकरोनिया के वार्ड नंबर 13 में प्रशासन की टीम ने गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण की सूचना पर कार्रवाई की नायब तहसीलदार के नेतृत्व में एक हॉकर्स के घर छापा मारा, जहां से अवैध सिलेंडर बरामद हुए इसमें से दो सिलेंडर हॉकर्स के निकले जबकि 7 सिलेंडर को जप्त किया गया है इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार देवेंद्र पटेरिया के साथ मकरोनिया पटवारी विनोद साहू और रजाखेड़ी पटवारी सौरभ साहू भी शामिल है

 

 

 


नायब तहसीलदार देवेंद्र पटेरिया ने बताया कि इस तरह से अवैध भंडारण की सूचना या जो लोग कालाबाजारी कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर महोदय के द्वारा दिए जा रहे हैं इस तरह से जो सूचना है लगातार उन पर कार्रवाई हो रही है आगे भी अगर किसी को इस तरह है की जानकारी है तो प्रशासन को बताएं ताकि इस कालाबाजारी न होने पाए

 

 

 


हालांकि लोगों का मानना है कि ऐसे लोग तो सिर्फ छोटी मछलियां हैं बड़ी मछलियों तक तो प्रशासन पहुंच ही नहीं पा रहा है अगर सही तरीके से काम किया जाए तो इसकी पर्याप्त आपूर्ति होती रहेगी और कहीं कोई समस्या जैसी स्थिति नहीं बनेगी


By - sagar tv news
28-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.