Sagar- भोलेनाथ का अनूठा भक्त,12 ज्योतिर्लिंग और चारधाम की यात्रा 35 सौ किमी साइकिल से करेगा पूरी
कहते हैं की अगर मन में सच्ची श्रद्धा हो आस्था हो तो क्या कुछ नहीं किया जा सकता। एक ऐसा ही भक्त भी है जिसकी भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास है। इसी को लेकर उसने महाराष्ट्र स्थित अपने गांव से 12 ज्योतिर्लिंग और चारधाम की करीब 35 हजार किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा की शुरुआत की है। भक्त सोमनाथ सागर जिले के खुरई क्षेत्र से होकर गुजर रहे थे। महाराष्ट्र के जालना जिले की पारनेर तहसील के अंबाद गांव निवासी 33 साल के सोमनाथ खरे की भगवान भोलेनाथ के प्रति एक कठिन लेकिन प्रेरणादायक यात्रा शुरू की है। उन्होंने 17 जनवरी को अपने गांव से यात्रा की शुरुआत की थी।
सोमनाथ का मानना है कि जीवन में कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे आत्मसंतोष मिले और समाज के लिए प्रेरणा बने। उनकी यही सोच उन्हें इस कठिन सफर पर लगातार आगे बढ़ा रही है। वह अब तक ढाई हजार किलोमीटर का सफर तय कर विदिशा जिले से अब सागर जिले में प्रवेश कर चुके हैं।
अपनी इस लंबी यात्रा के दौरान सोमनाथ अब तक छह ज्योतिर्लिंगों और चार धाम में से एक धाम की भी यात्रा कर चुके हैं। सोमनाथ अपनी पूरी यात्रा साइकिल से कर रहे हैं। जो अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन लगभग 70 से 75 किलोमीटर तक साइकिल चलाते हैं। कभी तेज धूप, कभी ठंडी हवाएं और कभी लंबी सुनसान सड़कें इन सभी परिस्थितियों का सामना करते हुए वे लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया की वह अभी तक 2500 किमी की यात्रा कर चुके हैं। करीब 35 हजार किमी की यात्रा करना बाकी है। जो करीब डेढ़ साल में पूरी होगी।------