Sagar -मुंबई से घर लौटे बॉलीबुड कॉस्टिंग डायरेक्टर के साथ मारपीट, पुलिस में शिकायत
महीनो बाद मुंबई से सागर लौटे बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर के साथ विवाद का मामला सामने आया है उन्होंने बांदरी थाना पुलिस में इसकी शिकायत भी की है यह घटना 25 मार्च की सुबह 8:00 बजे की होना बताई जा रही है जिसमें गांव के कल्याण सिंह ठाकुर ने राम रावत और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी,
राम रावत ने बताया कि वह पिछले 15 सालों से मुंबई में है और यहां बॉलीवुड कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं हाल ही में वह अपने गांव पथरिया चिंताई आए हुए थे जहां पर 25 मार्च को उनके पिता रमेश रावत गांव के ही कल्याण सिंह ठाकुर राम रतन साहू और अन्य लोगों के साथ बैठे हुए थे जहां पर किसी बात को लेकर बात बढ़ गई और कल्याण सिंह ठाकुर रमेश रावत को गाली देने लगे जब उनके बेटे ने देखा कि कोई व्यक्ति पिता को गाली दे रहा है
और वह रोकने के लिए पहुंचे तो उन्होंने डंडे से मारपीट शुरू कर दी जिसमें राम जी के लिए हाथ और पैर में चोट आई है मौके पर मौजूद मलतू विश्वकर्मा और राम रतन साहू ने बीच बचाव किया इसके बाद घायल को सरकारी अस्पताल खुरई ले गए, इसके बाद पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, इधर राम ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की और भविष्य में होने वाली किसी भी घटना के लिए कल्याण सिंह ठाकुर को जवाब देह बताया हैं