सागर- कार चालक की लापरवाही से लोगों को आया गुस्सा,आधे घंटे तक परेशान होते रहे लोग | SAGAR TV NEWS |
कई बार लोग खुद की लापरवाही की वजह से दूसरों को परेशानियों में डाल देते हैं। सागर जिले के देवरी क्षेत्र में ही कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जहां एक कार चालक ने बेतरतीब ढंग से कार को सड़क पर खड़ा कर दिया। जिस वजह से वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल हुआ ये की कार की वजह से रास्ता संकरा हो गया। इसी दौरान वहां से नागपुर जा रही यात्री बस फंस गई। जिसके पीछे वाहनों की कतार लगना शुरू हो गयी। जिससे जाम लगा गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तकरीबन आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बताया गया की देवरी नगर के व्यस्त नगर पालिका चौराहे पर शुक्रवार रात एक कार चालक की लापरवाही से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।
सड़क पर गलत तरीके से खड़ी कार के कारण कुछ ही देर में जाम की स्थिति बन गई। जिससे राहगीरों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सागर पासिंग कार को चालक ने मुख्य मार्ग पर इस तरह खड़ा कर दिया की रास्ता संकरा हो गया। तभी सागर से नागपुर जा रही एक बस वहां पहुंची। लेकिन रास्ता अवरुद्ध होने से आगे नहीं बढ़ सकी। बस के रुकते ही उसके पीछे अन्य वाहन भी कतार में लगते गए और देखते ही देखते जाम की स्थिति बन गई। जाम में फंसने से बस अपने निर्धारित समय से देरी से रवाना हो सकी।
जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। इस दौरान काफी देर तक बस चालक ने कार हटने का इंतजार किया। लेकिन जब सड़क से कार नहीं हटाई गई तो बस चालक ने मजबूरी में बस को पीछे कर अन्य मार्ग से ले जाने का निर्णय लिया। मौके पर यातायात व्यवस्था संभालने कोई जिम्मेदार मौजूद नहीं था। बाद में जब कार चालक मौके पर पहुंचा और वाहन हटाया। तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। यह घटना नगर में यातायात नियमों के पालन और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करती है। नागरिकों की माने तो व्यस्त चौराहों पर सख्ती और सतर्कता बरती जाए। तो ऐसी समस्याओं से बचा जा सकता है।-