सागर- आग में झुलसे युवक की गई जान, मरने से पहले बोला पकड़कर लगा दी आग ! | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक की आग में झुलसने के बाद बुरी तरह से जान चली गयी। एक तरफ ये कहा जा रहा है की युवक को आग के हवाले किया गया था। वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना था की युवक ने खुद ही आग लगाई थी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जान जाने से पहले युवक कहते हुए दिख रहा है की वह पंद्रह दिन पहले घर आया था। जहां जब्बार और उसके बेटे ने पकड़कर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पुराने विवाद को लेकर रंजिश चल रही थी।

आग से झुलसे गौरझामर निवासी शाहरुख खान उम्र 26 साल की इलाज के दौरान बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में जान चली गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी का पंचनामा बनाया। वहीं शनिवार को पीएम कराने के बाद बॉडी परिवार वालों को सौंप दी। यह मामला संदेहास्पद माना जा रहा है। युवक द्वारा खुद को आग लगाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस मृतक के आरोपों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

बताया गया की शाहरुख खान बीते 26 मार्च की रात आग से झुलसा था। जिसे गंभीर हालत में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात शाहरुख ने दम तोड़ दिया। गौरझामर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।
मामले में एडिशनल एसपी लोकेश कुमार सिन्हा का कहना है की साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्यवाई की जाएगी।-


By - sagar tv news
28-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.