Sagar - थ्रेसिंग होने से ठीक पहले गेहूं की फसल में लगी आग, किसान की आंखों के सामने जलकर खाक

 

गर्मी का मौसम शुरू होते ही सागर जिले में आगजनी की घटनाएं बढ़ गई हैं खास करके किसानों की फसलों को इनसे भारी नुकसान हो रहा है, क्योंकि किसानों के द्वारा पिछले 4 महीने से बेतहाशा मेहनत की जा रही थी और अपनी फसलों को तैयार किया गया था अब यह फसल पककर तैयार हो गई कई जगह पर किसान उनकी कताई में लगे हुए हैं तो कई सीधा हरवेस्टिंग करने की तैयारी में है ऐसा सब कुछ हो पाए लेकिन इसके पहले ही आज की एक छोटी सी चिंगारी उनके मेहनत को फसल को जलाकर राख कर रही हैं ऐसा ही एक मामला सुरखी थाना क्षेत्र के हासाइली से सामने आया है जहां पर 3 एकड़ की फसल जलने से किस को करीब 1 लाख का नुकसान हो गया है हालांकि किसान के खेत तक आग कैसे पहुंची इसके कारण का पता नहीं चल पाया है


जानकारी के अनुसार हफसिली निवासी किसान बबलू दुबे के खेत में अचानक आग लग गई थी उस समय खेत में गेहूं की कटाई का काम चल रहा था और कुछ फसल कटी हुई भी पड़ी थी। तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और तेजी से पूरे खेत में फैल गई।


आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी तथा अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सुरखी नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक किसान की करीब तीन एकड़ गेहूं की फसल पूरी तरह जल चुकी थी। पीड़ित किसान ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।


By - sagar tv news
28-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.