सागर में 18 लाख की ठगी, फर्जी स्लीप से लोन लेकर फरार, मणप्पुरम फाइनेंस को लगाया चूना

 

सागर जिले से एक चौंकाने वाला धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड से 18 लाख रुपए की ठगी कर एक युवक फरार हो गया। आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोन ट्रांसफर का झांसा दिया और पूरी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र का है, जहां स्थित मणप्पुरम फाइनेंस शाखा के असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, दमोह जिले के ग्राम समन्ना निवासी घनश्याम रैकवार ने 23 मार्च को ब्रांच में कॉल कर गोल्ड लोन ट्रांसफर कराने की बात कही।

 

 

 

 

आरोपी ने बताया कि उसका ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में 18 लाख रुपए का लोन चल रहा है, जिस पर अधिक ब्याज लग रहा है। उसने कम ब्याज के लालच में मणप्पुरम फाइनेंस में लोन ट्रांसफर कराने की इच्छा जताई। इसके लिए उसने करीब 50 हजार रुपए ब्याज होने की बात भी बताई। अगले दिन यानी 24 मार्च को घनश्याम रैकवार खुद शाखा पहुंचा और आधार कार्ड, चेकबुक सहित जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत किए। प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनी ने भरोसा करते हुए 18 लाख 50 हजार रुपए उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए।

 

 

 

 

इसके बाद आरोपी ने ईएसएएफ बैंक से लोन बंद कराने और गोल्ड लाकर नया लोन शुरू कराने का बहाना बनाया और वहां से निकल गया। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा, तो बैंक को शक हुआ। ब्रांच अधिकारियों ने जब ईएसएएफ बैंक में जाकर स्लीप की जांच कराई, तो पता चला कि प्रस्तुत दस्तावेज पूरी तरह फर्जी हैं और वहां कोई लोन ही नहीं चल रहा है। इसके बाद आरोपी को फोन किया गया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया और फरार हो गया।

 

 

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि वित्तीय लेन-देन में सतर्कता बेहद जरूरी है।


By - sagar tv news
29-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.