दर्शन करने जा रही महिला को रोका,बातों में उलझाया गंगाजल पिलाकर लूट ले गए सोने के टॉप्स

 

एक महिला मंदिर दर्शन करने के लिए जा रही थी। तभी दो युवकों ने उन्हें रास्ते में रोका और बातचीत कर उन्हें बातों में उलझा लिया। इसके बाद उन्हें गंगाजल के नाम पर पानी पिलाया, जिससे वह असहज हो गईं। तभी दोनों युवक उनके कान के सोने के टॉप्स उतारकर भाग निकले, जिनकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। घटना एमपी के उज्जैन जिले के देवास गेट थाना क्षेत्र की है। बदमाशों ने चालाकी से एक बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर ठग लिए।

यह पूरी घटना देवास गेट थाना क्षेत्र के जीरो पॉइंट ब्रिज रोड की है। पीड़िता राजूदेवी बागरवाल हैं, जो महादेव मंदिर दर्शन के लिए जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोका और डॉक्टर का पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की। बातों ही बातों में आरोपियों ने महिला को भ्रमित किया और विश्वास में लेते हुए उन्हें गंगाजल बताकर पानी पिलाया। इसके बाद महिला को असहज महसूस हुआ और इसी दौरान बदमाशों ने उनके कान के सोने के टॉप्स निकाल लिए। कुछ ही देर में आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। होश आने पर महिला को ठगी का अहसास हुआ। ठगे गए गहनों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है।

वहीं, पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ढांचा भवन क्षेत्र में रहने वाली एक सीनियर सिटीजन महिला के साथ ठगी की घटना सामने आई है। महिला मंदिर दर्शन के लिए जा रही थीं। तभी दो आरोपियों ने उन्हें रोककर गलत जानकारी देकर विश्वास में लिया और पानी पिलाने के बाद उनके पहने हुए जेवर उतरवाकर ठगी कर ली। सीएसपी दीपिका शिंदे का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही कार्रवाई की बात कही जा रही है।


By - sagar tv news
29-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.