सरपंच के जेठ का पूर्व सरपंच ने किया म-र्डर, 3 साल पहले सरपंच पति और देवर का भी हुआ था म-र्डर !

 

सरपंच के जेठ का गोली मारकर सनसनीखेज मर्डर किए जाने का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश को लेकर भूतपूर्व सरपंच द्वारा इस वारदात को अंजाम देना बताया जा रहा है। वहीं, हैरानी की बात यह है कि बीते करीब तीन साल पहले मृतक के दो भाइयों का भी गोली मारकर मर्डर किया गया था। वारदात एमपी के रायसेन जिले से सामने आई है। बताया जा रहा है कि उदयपुरा थाना अंतर्गत कुचवाड़ा गांव में शनिवार की रात आपसी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप अख्तियार कर लिया। खेत पर थ्रेसिंग का काम करा रहे 45 साल के रविंद्र रघुवंशी का भूतपूर्व सरपंच संतोष रघुवंशी ने सीने में गोली मारकर मर्डर कर दिया। हमलावर ने बेहद करीब से रविंद्र के सीने में दाईं तरफ फायर किया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। मृतक ग्राम खरगोन में टीवीएस मोटरसाइकिल शोरूम का संचालक था। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर बॉडी को बरेली सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुरा टीआई जयवंत सिंह काकोड़िया पुलिस बल के साथ कुरवाड़ा पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। मृतक की बॉडी का पीएम कराया गया।

गौरतलब है कि रघुवंशी परिवार के लिए जून 2023 से शुरू हुआ मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मृत रविंद्र के छोटे भाई और सरपंच पति प्रमोद उर्फ जितेंद्र और चचेरे भाई विवेक रघुवंशी की भी 13 जून 2023 को विवाद के दौरान गोली लगने से जान गई थी। इस घटना को भी उसी पुरानी रंजिश और घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविंद्र पर कुछ महीने पहले थाला पेट्रोल पंप पर भी जानलेवा हमला हुआ था। तब हमलावर ने उन पर बंदूक तानी थी, लेकिन रविंद्र ने बहादुरी से बंदूक पकड़ ली थी और बाल-बाल बच गए थे। उस हमले का प्रकरण उदयपुरा थाने में दर्ज था। बावजूद इसके, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हो सके।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


By - sagar tv news
29-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.