सागर- छात्र ही देश का भविष्य, उनकी शक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत- मंत्री गोविन्द सिंह

 

मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सागर में आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज के वार्षिक उत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने अपने पढ़ाई के दिनों को याद करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने एक दोस्त का किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा कि छात्र ही देश का भविष्य हैं और उनकी शक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि वार्षिक उत्सव छात्रों के लिए एक विशेष अवसर होता है, जिसमें सभी विद्यार्थी एक साथ मिलकर कई सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। ऐसे आयोजन छात्रों के जीवन में यादगार पल जोड़ते हैं और आपसी भाईचारे के अलावा प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही बोले कि आज के समय में सफलता उम्र की मोहताज नहीं रही है। आज के छात्र-छात्राएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस मौके पर गोविंद सिंह राजपूत ने कॉलेज के वार्षिक उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही अभिभावकों को भी बधाई और शुभकामनाएं दीं, जिन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए मेहनत की। साथ ही कॉलेज प्रबंधन के सभी शिक्षकों को भी शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के सुनहरे भविष्य की कामना की। इस मौके पर कई अन्य जनप्रतिनिधि, प्रोफेसर और शिक्षकों के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। मंत्री श्री राजपूत ने अभिभावकों को भी बधाई और शुभकामनाएं दीं, जिन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए मेहनत की। साथ ही कॉलेज प्रबंधन के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई-शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के सुनहरे भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुखदेव मिश्रा, प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता, भाजपा नेता नेवी जैन, प्रोफेसर अमर कुमार जैन आदि उपस्थित रहे।


By - sagar tv news
29-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.