महिला उ त्पी ड़ न के मामले सामने आ रहे,सरकार कुम्भकर्णी नींद में सोई,सड़कों पर उतरेगी महिला कांग्रेस !

 


मध्य प्रदेश में लगातार महिला उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि इन मामलों में भाजपा नेताओं के नाम भी जुड़ रहे हैं, लेकिन उन पर ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। यह बात कांग्रेस नेत्री नेहा शर्मा ने कही है। उन्होंने कहा कि सरकार कुंभकरणी नींद में सोई हुई है। अब महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी और महा आंदोलन किया जाएगा।

दरअसल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला कांग्रेस नेत्री नेहा शर्मा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कई सारी बातें कही। नेहा शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार केवल दिखावटी कार्रवाई कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देती है, जबकि पीड़िताओं को न्याय के नाम पर केवल तारीखें मिलती हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ नाममात्र की कार्रवाई और मामलों को न्यायालय में लंबित रखना न्याय नहीं, बल्कि पीड़िताओं के साथ अन्याय है।

सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आखिर कब तक भाजपा सरकार कुंभकरणी नींद में सोई रहेगी। महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे पर सरकार की चुप्पी और निष्क्रियता अब बर्दाश्त के बाहर है। नेहा शर्मा ने साफ चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो महिला कांग्रेस अब बड़े स्तर पर महा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ विरोध तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे प्रदेश में महिलाओं की आवाज को बुलंद करेगा और सरकार को जवाब देने पर मजबूर करेगा।

 


By - sagar tv news
29-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.