सागर- शराब के लिए मांगे रूपये,नहीं दिए तो मामा को निपटा दिया, 3 महीने से फरार भांजा गिरफ्तार

 

सागर जिले के खुरई पुलिस ने करीब साढ़े तीन महीने से फरार एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने अपने ही मामा का मर्डर किया था। युवक ने अपनी माँ और मामा से शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की। लेकिन रूपये न देने पर उसने माँ और मामा के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी थी। जिसमें मामा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घटना के बाद युवक ने धमकी दी थी कि कोई भी उसके मामा की चिता को जलाएगा तो उसे वह मार देगा। धमकी से परिजन इतने डर गए थे कि 19 घंटे तक डेड बॉडी घर में ही पड़ी रही थी। घटना के बाद युवक फरार हो गया था। पुलिस ने मां की रिपोर्ट पर से आरोपी बेटे पर मर्डर का मामला दर्ज कर लिया था। अब आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला खुरई देहात थाना क्षेत्र के सहोद्रा राय वार्ड के नागरोरिया का है।

 

 

जानकारी के मुताबिक मीरा अहिरवार अपने 75 साल के भाई रम्मू अहिरवार के साथ रहती थी। उसका बेटा नरेंद्र अहिरवार भी पास में ही रहता था। वह आए दिन अपनी मां और मामा से शराब के लिए रुपए मांगता और मारपीट भी करता था। बीते साल 10 दिसंबर 2025 को नरेंद्र अहिरवार उसके मामा के घर पर आया और शराब के लिए रुपए मांगने लगा। जब रुपए नहीं दिए तो नरेंद्र ने मां ओर मामा से मारपीट कर दी। मामा के सीने ओर गले में कई लातें बरसाई और पैर से गला दबाकर मामा का मर्डर कर दिया था।
खुरई देहात थाना प्रभारी संतोष सिंह दांगी से मिली जानकारी के मुताबिक अपने मामा का मर्डर करने वाला आरोपी नरेंद्र अहिरवार जो करीब तीन माह से फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 


By - sagar tv news
30-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.