हाई वोल्टेज ड्रामा! न शे में युवतियों की सड़क पर मारपीट, VIDEO आया सामने और फिर | SAGAR TV NEWS

 

मध्प्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके एमपी नगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां देर रात सड़क पर युवतियों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। नशे में धुत युवतियों ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया और देखते ही देखते बात गाली-गलौज से मारपीट तक पहुंच गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना रविवार देर रात एमपी नगर जोन-2 इलाके की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवतियां आपस में भिड़ी हुई हैं। कोई बाल पकड़कर खींच रहा है, तो कोई एक-दूसरे पर घूंसे बरसा रहा है। बीच सड़क पर चल रहे इस झगड़े को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

 

बताया जा रहा है कि सभी युवतियां नशे की हालत में थीं और किसी बात को लेकर उनका विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने सार्वजनिक जगह पर ही हंगामा शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की, लेकिन झगड़ा कुछ देर तक जारी रहा। इस दौरान किसी युवक के घायल होने की भी चर्चा सामने आई है। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान एक युवक की उंगली में चोट आई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर शहर के बीचों-बीच इस तरह का हंगामा कैसे होता रहा और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। वहीं इस पूरे मामले में एमपी नगर थाना पुलिस का कहना है कि उनके पास इस घटना को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थाना प्रभारी जय हिंद शर्मा के अनुसार न तो थाने में कोई रिपोर्ट आई है और न ही एफआरबी में इस संबंध में कोई कॉल दर्ज हुई है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल बिना शिकायत के पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है, लेकिन वायरल वीडियो ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

 

 


By - sagar tv news
30-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.