Sagar- ऑपरेशन करवाने के बाद भाग्योदय ट्रस्ट पर डॉ. दंपत्ति को भुगतान नहीं करने के आरोप IMA की एंट्री

 


सागर का भाग्योदय अस्पताल पिछले कुछ समय से अलग-अलग तरह के मामलों को लेकर सुर्खियों में रहा है लेकिन अब भाग्योदय अस्पताल के ट्रस्ट पर एक डॉक्टर दंपति की सेवा लेने के बाद भुगतान नहीं करने के आरोप लगे हैं डॉक्टर के अनुसार वह पिछले दो महीने से ट्रस्ट के लोगों से बात कर रहे हैं चिट्ठी लिख रहे हैं लेकिन उनके पैसे अब तक नहीं दिए गए, वही भाग्योदय अस्पताल तीर्थ ट्रस्ट और डॉक्टर के बीच चल रहे विवाद में अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष की भी एंट्री हो गई है उन्होंने डॉक्टर दंपति की सेवा का जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग को लेकर ट्रस्ट के नाम पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने यह भी कहा है कि चिकित्सकों की ओर से प्रदान की गई सेवाओं का उचित पारिश्रमिक और सम्मानजनक कार्य वातावरण उनका मूल अधिकार है, साथ ही डॉक्टर के प्रति व्यवहार संतोषजनक नहीं रहा जिस पर उन्होंने खेद जताया है

 

वही इस विवाद को लेकर डॉक्टर सर्वेश जैन ने बताया कि वह एनेस्थीसिया के डॉक्टर हैं और उनकी पत्नी रुपाली जैन गायकोनोलॉजिस्ट हैं दोनों ही लोग भाग्योदय अस्पताल में जाकर ऑपरेशन पहले भी करती रहे हैं जब पैसे भी बहुत आसानी से मिल जाते थे लेकिन इस बार कौन सी नाराजगी हो गई जिसकी वजह से उनके दो ऑपरेशन का पैसा रोक लिया है यह समझ नहीं आ रहा इसके लिए वह व्यक्तिगत फोन पर बात कर चुके हैं पत्र लिख चुके हैं लेकिन कुछ नहीं हुआ


डॉक्टर सर्वेश जैन का कहना है कि उनकी शिकायत ना तो जैन समाज से है और ना ही मुनि संघ से है मेन समस्या की जड़ ट्रस्टी है उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रस्टी इसको पर्सनल प्रॉपर्टी की तरह इस्तेमाल करते हैं जबकि इसमें उनका पैसा लगा नहीं रहता है दान के पैसे से संस्था बनती है लेकिन कॉर्पोरेट हॉस्पिटल स्टाइल में उसको चलाया जाता है


इस संबंध में जब भाग्योदय अस्पताल के मीडिया प्रभारी नीरज जैन से प्रबंधन का पक्ष लेने बात की तो उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का अकाउंट सेक्शन है जहां से आप खुद दिन में आकर जानकारी ले सकते हैं चार-पांच अधिकारी बैठते हैं उनसे बात कर लीजिए, वह विस्तार से बता देंगे और उन्होंने इस मामले पर कुछ नहीं कहा


By - sagar tv news
30-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.