चॉकलेट में निकला कॉकरोच और फफूंद! खुलते ही फैली सनसनी और फिर

 

एमपी के जबलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नामी कंपनी की चॉकलेट में कॉकरोच और फफूंद मिलने से हड़कंप मच गया। हैरानी की बात ये है कि चॉकलेट की एक्सपायरी डेट भी वैध थी, इसके बावजूद ऐसी लापरवाही ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला शहपुरा भिटौनी क्षेत्र का है, जहां कक्षा 8वीं के छात्र अंश सेन ने पास की दुकान से डेयरी मिल्क फ्रूट एंड नट चॉकलेट खरीदी थी। जैसे ही अंश ने चॉकलेट खाने के लिए उसका रैपर खोला, अंदर का नजारा देखकर वह दंग रह गया। चॉकलेट में मरा हुआ कॉकरोच, उसके अंडे और फफूंद साफ नजर आ रही थी। इतना ही नहीं, उसमें से तेज बदबू भी आ रही थी।

घबराए छात्र ने तुरंत यह चॉकलेट अपने परिजनों को दिखाई, जिसके बाद परिवार के लोग भी हैरान रह गए। परिजनों का कहना है कि अगर बच्चा अनजाने में यह चॉकलेट खा लेता, तो उसकी सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता था। इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चॉकलेट के पैकेट पर एक्सपायरी डेट 8 जून 2026 अंकित है, यानी उत्पाद अभी पूरी तरह वैध था। इसके बावजूद इस तरह की खराब गुणवत्ता सामने आना कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। प्रत्यक्षदर्शी मोनू जायसवाल ने बताया कि इस तरह की लापरवाही सीधे तौर पर उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

परिजनों ने अब इस मामले को लेकर उपभोक्ता फोरम में शिकायत करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना ने खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल यह देखना अहम होगा कि शिकायत के बाद संबंधित कंपनी और प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि बाजार से खरीदी गई हर चीज सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं है।


By - sagar tv news
30-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.