सागर- शादी में मिली टीवी के बॉक्स में छिपा था, पकड़ते ही मारी फुफकार, निकालते ही मची चीख-पुकार !

 

सागर शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर रखे टीवी के बॉक्स से 4 फीट लंबा खतरनाक कोबरा निकल आया। मामला लेहदरा नाका इलाके का है, जहां एक साधारण-सा दिखने वाला बॉक्स पूरे परिवार के लिए डर का कारण बन गया। दरअसल, रूपचंद्र पटेल के घर में हाल ही में शादी हुई थी और उपहार में मिले सामान को एक कमरे में रखा गया था। सोमवार को जब परिवार के लोग सामान हटा रहे थे, तभी टीवी के बॉक्स के अंदर हलचल दिखाई दी। जैसे ही बॉक्स को ध्यान से देखा गया, अंदर बैठा कोबरा फुफकार मारते हुए नजर आया। यह दृश्य देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई और सभी लोग दहशत में आ गए।

 

 

तुरंत स्नेक कैचर बबलू पवार को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे बबलू पवार ने सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब कुछ मिनटों की मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि यह कोबरा करीब 4 फीट लंबा था और ठंडी जगह की तलाश में बॉक्स में जा छिपा था। स्नेक कैचर के मुताबिक, गर्मी बढ़ने के साथ ही सांप जैसे जीव ठंडी और सुरक्षित जगहों की ओर रुख करते हैं, जिसके चलते वे घरों में भी घुस जाते हैं। पकड़े गए कोबरा को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

 

 

वहीं, सानौधा के सनोदा गांव में भी इसी तरह का एक और मामला सामने आया, जहां करीब 5.5 फीट लंबा कोबरा घर के अंदर दीवार के बिल में घुस गया था। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे भी सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने की तैयारी की गई। गनीमत रही कि दोनों ही मामलों में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन ये घटनाएं साफ इशारा करती हैं कि गर्मी के मौसम में सतर्क रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि खतरा कभी भी, कहीं से भी सामने आ सकता है।

 

 


By - sagar tv news
30-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.