Sagar- इन इलाकों में जमीन के दाम होंगे दोगुने, रातोंरात करोड़पति बनेंगे मालिक! जानें कहां

 

सागर में 1 अप्रैल से जमीन की कीमतों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. इस बदलाव का असर इस कदर देखने को मिलेगा कि जिन जमीन की कीमत अभी 50 लाख है, वह एक करोड़ हो जाएगी, सागर में रजिस्ट्री विभाग के द्वारा कई लोकेशन पर 100% तक जमीन के दाम बढ़ा दिए गए हैं 1 अप्रैल 2026 से जमीन के जो नए दाम होंगे, उनमें अगर सिविल लाइन क्षेत्र की बात करें तो यहां के मुख्य मार्गों पर आवासीय रेट बीते साल की गाइडलाइन में जहां 25000 प्रति वर्गमीटर थे, 2026-27 की गाइडलाइन में इन्हें 50 हजार प्रति वर्गमीटर कर दिया है. हालांकि, यहां पर पहले से ही जमीन के दाम इससे भी ऊपर चल रहे हैं, इसलिए उन्हीं भाव के आसपास गाइडलाइन के रेट को ले जाने के प्रयास किया जा रहे हैं.

 

 

पीली कोठी से वीसी भवन की तरफ जाने वाले वाले मार्ग की बात करें तो यहां 34000 प्रति वर्गमीटर से बढ़ाकर 60000 प्रति वर्ग मीटर जमीन के रेट किए गए हैं. शहर का मिनी वृंदावन कहे जाने वाले वाले सराफा बाजार से मोतीनगर सड़क पर भाव 80 हजार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख 40 हजार रुपए प्रति वर्गमीटर किया है. विजय टॉकीज तिगड्डा पर 92 हजार रुपए से बढ़ाकर भाव 1.60 लाख रुपए प्रति वर्गमीटर दाम किया गया है. इन क्षेत्र में अगर किसी व्यक्ति की 50 वर्ग मीटर से लेकर 100 वर्ग मीटर तक भी जमीन है तो वह रातों-रात करोड़पति बन जाएगा.

 

 


By - sagar tv news
30-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.