Sagar - नगर पालिका और बिजली विभाग में खुली लड़ाई, एक ने बिजली काटी तो दूसरे ने दफ्तर में फेंका कचरा
सागर जिले के शाहगढ़ के दो सरकारी विभागों में आपसी लड़ाई का एक अनोखा मामला सामने आया है। इसमें 9 लाख 61 हजार का बिजली बिल न चुकाए जाने पर विद्युत विभाग ने नगर पालिका की बिजली सप्लाई काट दी। इससे गुस्साए नगरपालिका ने बिजली ऑफिस के गेट पर ही कचरा फेंकवा दिया। जैसे ही यह मामला सामने आया तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया प्रशासन भी हरकत में आया नगर पालिका और बिजली विभाग के बीच हुए विवाद की खबर मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने स्थिति को देखा उन्होंने बिजली विभाग को नगरपालिका के अधिकारी से बात की
बताया जा रहा है कि नगर परिषद अधिकारी विनय मिश्रा ने बिजली काटने की बात को पर्सनली लेते हुए यह कचरा बिजली ऑफिस के गेट पर डलवाया था विद्युत विभाग के अधिकारियों ने भी द्वेष पूर्ण कार्य बताया है
नगरपालिका की हरकत का वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा रहा है कि नगरपालिका कुछ गाड़ियां बिजली विभाग के दफ्तर पर खड़ी हैं जिसमें कचरा लोड है। करीब 8:15 बजे दो गाड़ियां और 10:00 बजे तीसरी गाड़ी यहां कचरा डालकर चली गई, हालांकि तहसीलदार के द्वारा अब इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही जा रही है उन्होंने कहा कि वह इसका आवेदन लेकर एसडीएम के लिए भेज रहे हैं