सागर- गैस किल्लत पर गढ़ाकोटा में कांग्रेस का हल्लाबोल, खाली सिलेंडर लेकर तहसील पहुंचा जनआक्रोश !

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र मौहसा के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंगलवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता फटका तिगड्डा पर एकत्रित हुए और थाली बजाते हुए रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने खाली गैस सिलेंडर हाथों में और सिर पर रखकर अनोखे अंदाज में विरोध जताया। “सिलेंडर गायब, सरकार जवाब दो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

 

 

तहसील कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने तहसीलदार महेश दुबे को ज्ञापन सौंपा और गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रदेश प्रवक्ता ज्योति पटेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे संघर्ष का खामियाजा भारत की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ईंधन प्रबंधन में पूरी तरह विफल रही है।

 

ज्योति पटेल ने कहा कि एक ओर एलपीजी गैस के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सब्सिडी कम कर दी गई है। हालात यह हैं कि लोगों के नंबर आने के बावजूद सिलेंडर की सप्लाई नहीं हो रही है, जिससे आम परिवारों की रसोई प्रभावित हो रही है। कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन गैस की कालाबाजारी रोकने में नाकाम साबित हो रहा है, जिससे आम जनता को और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

इस विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जानकी प्रसाद कुर्मी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद कोरी, संजय पटेरिया, शेख मजीद खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कुल मिलाकर, गढ़ाकोटा में कांग्रेस का यह प्रदर्शन साफ संकेत दे रहा है कि गैस किल्लत और महंगाई का मुद्दा अब सड़कों पर गरमाता जा रहा है।

 

 


By - sagar tv news
31-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.