Sagar - जेल में बंद बेटे से मुलाकात करने की ऐसी जिद, कलेक्ट्रेट में महिला का हंगामा | SAGAR TV NEWS

 

सागर के कलेक्ट्रेट में मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में जिले भर से हर सप्ताह सैकड़ो लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचते हैं इसमें कई लोग ऐसे होते हैं जो बार-बार शिकायत करते हैं फिर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पता है ऐसे में अपनी समस्या को लेकर प्रशासन को ध्यान खींचने के लिए अलग-अलग तरह की हरकतें करते हैं और पिछले कुछ समय से तो ऐसा चलन सा बन गया है जिसमें कोई ना कोई पीड़ित व्यक्ति अपने ऊपर कभी केरोसिन डाल लेता तो कभी पेट्रोल डाल लेता है

 

जिससे अपरा तफरी मच जाती और ऐसा ही इस मंगलवार को भी जनसुनवाई में देखने को मिला जहां एक महिला का आरोप था कि उसका बेटा किसी मामले में सागर सेंट्रल जेल में सजा काट रहा है लेकिन उसकी मुलाकात बेटे से नहीं हो पा रही मुलाकात के नाम पर जेल प्रबंधन के द्वारा पैसों की मांग की जा रही है और यह पैसे देने के लिए उसके पास है नहीं हैं,

 

इसी से आहत होकर महिला जनसुनवाई में पहुंची जहां पर यह कदम उठा लिया था हालांकि सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता के चलते कोई घटना नहीं हो पाई बाद में इस महिला को बेटे से मुलाकात के लिए जेल भेज दिया गया था और वहां पर उससे मुलाकात भी हो गई लेकिन इस तरह बार-बार हो रही घटनाएं प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय बनती जा रही है

 

 


By - sagar tv news
31-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.