जल संसाधन विभाग का कर्मचारी 10 हजार की रिश्वत लेते धराया, पट्टा दिलाने के एवज में मांगी थी घूस

 

जल संसाधन विभाग में पदस्थ कर्मचारी लोकायुक्त की टीम के शिकंजे में फंस गया। जिसे टीम ने 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपी ने पट्टा दिलाने के एवज में रुपयों की मांग की थी। शिकायत के बाद एमपी की धार लोकायुक्त पुलिस ने कार्यवाई को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक आमला गांव निवासी फरियादी दयाराम पटेल ने लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय को शिकायत दर्ज कराई थी कि तालाब की रिक्त भूमि पर खेती के पट्टे के लिए अमीन राज दिनकर द्वारा 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत पर लोकायुक्त ने मामले की जांच की। जो सही पाई गई। इसके बाद टीम ने आरोपी को ट्रैप करने की योजना बनाई। कार्यालय में अवकाश होने के चलते फरियादी ने आरोपी को प्रकाश नगर स्थित अपने किराए के मकान पर बुलाया। जहां लोकायुक्त टीम पहले से तैनात थी। जैसे ही आरोपी ने 10 हजार रुपए की रिश्वत हाथ में ली वैस ही घाल लगाकर बैठी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

बताया गया की आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। इस दौरान लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान समेत आरक्षक विजय कुमार, आदित्य सिंह भदौरिया, कमलेश परिहार, अनिल परमार और रामेश्वर निंगवाल शामिल रहे।

दरअसल लोकायुक्त DG योगेश देशमुख के निर्देश पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत इंदौर लोकायुक्त टीम ने धार में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जहां जल संसाधन विभाग में अमीन के पद पर पदस्थ राज दिनकर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामले में DSP लोकायुक्त सुनील कुमार तालान ने जानकारी दी।--


By - sagar tv news
01-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.