सागर-नाबालिग से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश, पूर्व सरपंच के बेटे सहित तीन पर FIR, गांव में सनसनी

 

सागर शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुर्व्यवहार और अपहरण की कोशिश का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सरपंच के बेटे समेत तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 29 मार्च की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता अपने घर के बाहर कूड़ा फेंकने निकली थी, तभी गांव के ही दो युवक—मोहित लोधी और बाबू लोधी—अचानक वहां पहुंचे और उसे जबरन पकड़कर ऑटो की ओर ले जाने लगे। पीड़िता के अनुसार, ऑटो में पहले से रामराज लोधी और जगन्नाथ लोधी मौजूद थे, जिनमें से जगन्नाथ लोधी पूर्व सरपंच का पुत्र बताया जा रहा है।

 

 

पीड़िता ने बताया कि जैसे ही उसे जबरदस्ती ऑटो में बैठाने की कोशिश की गई, उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी घबरा कर फरार हो गए। जाते-जाते आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने और बदनाम करने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने पूरी जानकारी अपने परिवार को दी। देर रात होने के कारण तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी, लेकिन अगले दिन 30 मार्च को पीड़िता अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी लंबे समय से उसे परेशान कर रहे थे और लगातार मानसिक प्रताड़ना दे रहे थे। ऐसे में यह मामला केवल एक दिन की घटना नहीं, बल्कि लगातार हो रहे उत्पीड़न का हिस्सा भी माना जा रहा है। अब पीड़ित परिवार प्रशासन से न्याय की मांग कर रहा है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की अपील कर रहा है। सवाल बड़ा है—क्या आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी और क्या पीड़िता को जल्द न्याय मिलेगा? अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।

 

 


By - sagar tv news
01-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.