MP | सिंघम स्टाइल रेड, एंबुलेंस से उतरी पुलिस, रेत माफिया पर कसा शिकंजा | SAGAR TV NEWS |

 

एक बेहद फिल्मी और चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां पुलिस ने रेत माफियाओं के खिलाफ ऐसा ऑपरेशन किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। एम्बुलेंस में सवार होकर पहुंची पुलिस टीम ने अवैध खनन करने वालों पर अचानक धावा बोल दिया। मामला एमपी के बालाघाट जिले के भमोड़ी रेत घाट का है, जहां मंगलवार सुबह करीब 10 बजे यह पूरी कार्रवाई अंजाम दी गई। आमतौर पर मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस जब सायरन बजाते हुए वैनगंगा नदी के किनारे पहुंची, तो माफियाओं को लगा कि कोई हादसा हुआ है। लेकिन जैसे ही एंबुलेंस का दरवाजा खुला, अंदर से हथियारों से लैस पुलिस जवान बाहर निकले, और देखते ही देखते मौके पर भगदड़ मच गई।

 

 

दरअसल, पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि रेत माफियाओं का सूचना तंत्र इतना मजबूत है कि पुलिस की गाड़ी निकलते ही उन्हें भनक लग जाती थी। इसी नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस ने यह अनोखी रणनीति अपनाई—सरकारी वाहन की जगह एंबुलेंस का इस्तेमाल। इस अचानक दबिश में पुलिस ने 10 ट्रैक्टर मौके पर ही जब्त कर लिए, जो अवैध रूप से रेत खनन में लगे हुए थे। हालांकि, कुछ चालक उबड़-खाबड़ रास्तों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है।

 

 

पुलिस ने पकड़े गए वाहनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और अब पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। अधिकारियों का साफ कहना है कि यह सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि उन सभी के लिए सख्त चेतावनी है जो अवैध खनन के जरिए कानून को चुनौती दे रहे हैं। इस ‘सिंघम स्टाइल’ रेड के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और रेत माफियाओं के बीच पुलिस की इस नई रणनीति का खौफ साफ नजर आ रहा है। सवाल बड़ा है—क्या अब थमेगा अवैध खनन का खेल? हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।

 

 


By - sagar tv news
01-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.