सागर- अब अस्पताल में लोगों को मिलेगा ठंडा पानी, जिला अस्पताल में रखवाए मटके | SAGAR TV NEWS |
कहते हैं की बिना स्वार्थ किसी की मदद करना सबसे बड़ा और परोपकार का काम है। जिनमें से एक है प्यासे को पानी पिलाना। कहा जाता है की की लोगों की मदद करना उनकी खिदमत करना बड़े ही पुण्य का काम है। गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। और तेज धूप भी पढ़ने लगी है। ऐसे में सागर में श्री बालाजी प्रभात जन सेवा समिति द्वारा एक शानदार पहल की गयी है। समिति के सदस्यों ने जिला अस्पताल में मटके रखवाए हैं।
ताकि मरीजों के परिजनों को इस भीषण गर्मी में परेशान न होना पड़े। और उन्हें आसानी से ठंडा पानी उपलब्ध हो सके। इसी को लेकर श्री बालाजी प्रभात जन सेवा समिति के वरिष्ठ मार्गदर्शक इंजीनियर विनय कोरी मुंबई के नेतृत्व में जिला अस्पताल तिली में महिला रोग विभाग, शिशु रोग विभाग, डफरिन, मेंन गेट पर अन्दर ठंडे पानी के मटके रखवाये हैं। जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि डां. आर एस जयंत सिविल सर्जन, विशिष्ट अतिथि डॉ. अभिषेक ठाकुर, आर एम ओ और पार्षद रूबी कृष्ण कुमार पटेल द्वारा इसका शुभारंभ किया गया है।
इस दौरान डॉक्टर ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना बहुत पुन्य का काम है वहीं पार्षद ने कहा कि समिति लगातार समाज सेवा के काम करती आ रहीं है। बहुत ही सराहनीय कार्य है। श्री बालाजी प्रभात जन सेवा समिति मानव कल्याण के काम और लोगों की मदद करती आ रही है। गर्मी के मौसम में कई अलग-अलग स्थानों पर प्याऊ खोले जा रहे हैं। इसी को लेकर जिला अस्पताल में प्याऊ की शुरुआत की गयी है। ताकि मरीजों के परिजनों और यहां आने जाने वाले लोगों के लिए ठंडा पानी नसीब हो सके।------