सागर- दर्शन कर लौट रहे पति-पत्नी समेत 3 को कंटेनर ने मारी टक्कर,दो महिलाओं की जान गई
सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की जान चली गयी। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की नेशनल हाई वे 44 पर कंटेनर वाहन ने मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की पत्नी और एक अन्य महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बाइक चालक घायल है। घटना के बाद कंटेनर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और मामले में जांच पड़ताल शुरू की है। हादसे के शिकार हुए लोग अमझिरा घाटी हनुमान मंदिर से दर्शन करने के बाद वापिस लौट रहे थे।
बताया जा रहा है की मालथौन थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे 44 पर यह भीषण सड़क हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक राजा सिंह राजपूत पत्नी सरोज राजपूत और रश्मि राजपूत अपनी बाइक से अमझरा घाटी हनुमान मंदिर दर्शन करने गए हुए थे। जो दर्शन कर वापस अपने घर मालथौन आ रहे थे। इसी दौरान थाने के पास हाईवे रोड पर पीछे से आ रहे तेज रप्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें महिला रश्मि और सरोज राजपूत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि राजा सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे तत्काल मालथौन सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया। फिलहाल पुलिस ने कंटेनर को जप्त कर लिया है वहीं चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।-