Sagar -हनुमान प्रकट उत्सव पर ऐतिहासिक चल समारोह, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र | SAGAR TV NEWS |
हनुमान प्रकट उत्सव को लेकर एक तरफ जहां सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही, लेकिन शाम के समय शहर में निकल गया चल समारोह में भी अच्छा खासा जन सैलाब दिखाई दिया जिसमें एक तरफ हजारों लोग इस जन सैलाब में शामिल थे तो दूसरी तरफ चल समारोह की झांकियां को देखने के लिए शहर के लोग रास्ते के दोनों किनारो पर खड़े हुए थे कोई हाथ जोड़कर प्रणाम कर रहा था तो कोई अपने घरों की खिड़कियों से पुष्प वर्षा कर रहा था सर्व सिद्धेश्वर समिति के द्वारा निकाला गया चल समारोह अलग-अलग झांकियां के लिए आकर्षण का केंद्र रहा इसमें सबसे आगे भगवान राम सीता लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकी सजाई गई थी, इस रात में हनुमान जी सबसे आगे गधा हाथ में लिए बैठे हुए थे इनके पीछे राम लक्ष्मण अपने कंधे पर धनुष सर पर मुकुट हाथों में तीर और पीठ पर तरकश बंधे हुए थे सबसे आगे चल रही यह जहां की आकर्षण का केंद्र थी और राम लक्ष्मण सीता हनुमान जी के स्वरूप भी आशीर्वाद दे रहे थे बीच में ऊंट बुंदेली लोक संस्कृति में बधाई सेहरा नृत्य तो सबसे पीछे हनुमान जी महाराज की पालकी चल रही थी जहां जगह-जगह पर उनकी आरती और पूजा अर्चना की जा रही थी सबसे पीछे 11 फीट ऊंचे हनुमान जी की दिव्या प्रतिमा चल रही थी
बता दें कि चम्पाबाग सिद्धेश्वर हनुमान समिति के अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित के तत्वाधान में लगातार दूसरे वर्ष हनुमान प्रकट उत्सव के अवसर पर इस तरह का भव्य आयोजन किया गया
इस आयोजन में केरल की प्रसिद्ध थेय्यम झांकी, केरल का ही पारम्परिक बैंड की धुन पर शोभायात्रा नगर के प्रमुख मागों से निकली, इसके लिए केरल के 60 कलाकारों का दल सागर आया हुआ । यह टीम भगवान की वेशभूषा में थायम नृत्य करते हुए चलेगी, तो केरल का हो पारम्परिक बैंड की से पूरा सागर शहर हनुमान भक्ति में डूबा नजर आया इसके अलावा गाडरवारा के ढोल नागाड़े, जबलपुर की धमाल पार्टी, उज्जैन का प्रसिद्ध डमरू दल ने भी शोभायात्रा में खूब भक्ति का रस बरसाया