बाघों वाले इलाके में 2.5 साल की बच्ची गायब, टाइगर रिजर्व से लापता मासूम, सर्च ऑपरेशन तेज

 

एमपी के सागर संभाग के पन्ना टाइगर रिजर्व से एक बेहद चिंताजनक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां ढाई साल की मासूम बच्ची रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस व वन विभाग की टीमें बच्ची की तलाश में जुटी हुई हैं। घटना सुनैहरा बीट के टपरियन हार क्षेत्र की है। बच्ची के पिता अमर आदिवासी के मुताबिक, वे अपनी पत्नी के साथ जंगल से लगे खेत में महुआ बीन रहे थे। वहीं पास में बनी झोपड़ी के बाहर उनकी बेटी पलक खेल रही थी, लेकिन कुछ ही पलों में वह अचानक नजरों से गायब हो गई।

 

 

 

 

जब परिजनों ने इधर-उधर तलाश की और बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, तो तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि जिस इलाके से बच्ची लापता हुई है, वहां बाघ और तेंदुओं की लगातार मौजूदगी रहती है। वन विभाग के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि किसी जंगली जानवर का हमला भी हो सकता है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

 

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड, पुलिस टीम और वन अमला मिलकर संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। घने जंगल, झाड़ियों और आसपास के हर संभावित इलाके में गहन तलाशी ली जा रही है। पन्ना टीआई रोहित मिश्रा के नेतृत्व में यह अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी। घटना के बाद पूरे गांव में डर और चिंता का माहौल है। ग्रामीण भी सर्च ऑपरेशन में सहयोग कर रहे हैं और मासूम पलक की सुरक्षित वापसी के लिए दुआ कर रहे हैं। हर पल भारी है… क्या मासूम सुरक्षित मिलेगी? इस सवाल का जवाब तलाश रही है पूरी टीम। जुड़े रहिए हमारे साथ।


By - sagar tv news
03-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.