Sagar - दहशत के वो 17 सेकंड, जुलूस में डीजे टूटकर गिरने का लाइव वीडियो आया सामने

 

सागर में बीती रात डीजे टूट कर गिरने का दिल दहला देने वाला लाइव वीडियो सामने आया है इस लाइव वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे डीजे पर क्रश लाइटिंग के साथ गाना बज रहा है और डीजे के ठीक पीछे कुछ युवक खड़े हुए हैं अचानक डीजे का फ्रेम और डोम टूट कर गिरता है और एकदम से सन्नाटा पसर जाता डीजे के पास खड़े कुछ लोग इसके नीचे दब जाते हैं चार-पांच सेकेंड तक वहां खड़े लोग देखते रहते हैं

 

 

 

 

अवाक रह जाते है लेकिन जैसे ही दिमाग की बत्ती जलती है कि इसके नीचे कुछ लोग दब गए हैं तो बे मदद के लिए पास पहुंच जाते हैं और फिर उन सभी घायलों को निकालने का प्रयास करते हैं घटना के बाद इसमें एक 12 साल के बच्चे को सीने में और सर में चोट आ जाती है, जहां कुछ लोग उसका सीना दबा कर सांस लौटने का प्रयास करते हुए भी दिखाई दिए लेकिन वह जान नहीं बचा पाए इसके बाद इस घटना में घायल हुए अन्य लोगों को पास में ही स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था

 

 

 

 

बता दें कि बीते दिन हनुमान जयंती पर हनुमान प्रकट उत्सव को लेकर मकरोनिया क्षेत्र में चल समारोह निकाला जा रहा था रात करीब 11:00 मकरोनिया रेलवे ओवरब्रिज के पास डीजे टूटकर गिरने से यह हादसा हुआ और त्योहार की खुशियां माता में बदल गई किसी के घर का चिराग छीन गया तो किसी के घर के लोग घायल हैं जिन्हें घटना की सूचना मिलते ही आधी रात सोते हुए उठकर अस्पताल की ओर भागना पड़ा लेकिन इस हादसे का जिम्मेदार कौन है,

 

 

 

 

और तमाम इंतजामों का दम भरने वाला आयोजक मंडल अब क्या कर रहा है प्रशासन की ऐसी आयोजनों को लेकर क्या भूमिका होती है यह सब भी लोगों की समझ से परे है क्योंकि एक तरफ बीच चौराहे पर बड़े-बड़े मंच लगाकर दिन भर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बनी रही हजारों लोग परेशान होते रहे त्योहार के नाम पर लोगों ने इसे भी बर्दाश्त किया लेकिन इस तरह के हादसों को लेकर आयोजन और जिम्मेदार प्रशासन दोनों पर ही कार्रवाई होना चाहिए


By - sagar tv news
03-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.