Sagar - डीजे टूटकर गिरने के मामले में आक्रोश, सैकड़ो लोग उतरे सड़क पर लगाया चक्का जाम, नौकरी

 

सागर के मकरोनिया रेलवे ओवर ब्रिज के पास बीती रात डीजे टूटकर गिरने से एक 12 साल के बच्चे की जान चली गई थी इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों के द्वारा अब मकरोनिया बहेरिया रोड पर चक्का जाम कर दिया गया है उनके द्वारा परिवार में किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग की जा रही है इसी को लेकर कृष्णा नगर वार्ड के पास सैकड़ो की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए हैं

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्पीड ब्रेकर पर झटका लगने से डीजे वाहन असंतुलित हुआ था। झटका लगने से साउंड-स्पीकर को संभालने वाला एंगल का डोम नीचे आ गिरा। इसके नीचे कई लोग दब गए। इनको गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन सभी को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। इस दुर्घटना ने उत्सव के माहौल को शोक में बदल दिया है।

हालांकि इस बड़े हादसे पर पुलिस प्रशासन अभी भी चुप्पी साधे हुए है, बताने की इस घटना में 12 साल के आर्यन कोरी की जान चली गई उनके परिजन और अन्य स्थानीय लोगों के द्वारा यह चक्का जाम लगाया गया है हालांकि चक्का जाम के बाद बड़े वाहनों को मकरोनिया चौराहा और बहरिया चौराहा से डायवर्ट कर दूसरे मार्गो से भेजा जा रहा है पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है
हनुमान प्रकट के जुलूस में डीजे टूटकर गिरने का लाइव वीडियो

 


By - sagar tv news
03-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.