किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी! रीवा पुलिस ने हरदा से दबोचा शातिर आरोपी | SAGAR TV NEWS

 

एमपी के रीवा में एक ऐसा सनसनीखेज ठगी का मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर एक परिवार से 56 लाख रुपए ठग लिए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हरदा से गिरफ्तार कर लिया है। मामला रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां अशोक नगर तरहटी निवासी दिलीप कुमार सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी। दिलीप की पत्नी गंभीर रूप से बीमार थी और डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। इसी मजबूरी का फायदा उठाते हुए आरोपी प्रियांशू पवार उर्फ आयुष पवार ने खुद को रसूखदार बताते हुए भोपाल के एक बड़े अस्पताल में इलाज कराने का भरोसा दिलाया।

 

आरोपी ने किडनी डोनर की व्यवस्था कराने का झांसा देकर पीड़ित परिवार को अपने जाल में फंसा लिया और अलग-अलग किश्तों में करीब 56 लाख रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। कुछ समय बाद जब आरोपी लगातार और पैसों की मांग करने लगा, तब पीड़ित परिवार को शक हुआ। इसके बाद 20 मार्च 2026 को सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी।

 

 

रीवा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। थाना प्रभारी श्रृंगेश सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम ने हरदा में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। श्रृंगेश सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। यह एक संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकता है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि ठग अब लोगों की मजबूरी और भावनाओं का फायदा उठाकर बड़े-बड़े अपराध कर रहे हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है, ताकि ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।


By - sagar tv news
03-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.