BPCL डिपो में बड़ा फ्यूल घोटाला, फ्लीट कार्ड से 129 करोड़ की धोखाधड़ी, इंदौर के 7 कारोबारी रडार पर

 


एमपी के इंदौर से एक बड़ा आर्थिक घोटाला सामने आया है, जहां भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी BPCL के डिपो में फ्लीट कार्ड के जरिए करोड़ों की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने इंदौर के 7 पेट्रोल पंप कारोबारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, यह पूरा मामला क्षिप्रा थाना क्षेत्र के मांगलिया स्थित BPCL डिपो से जुड़ा है। कंपनी प्रबंधन की शिकायत के अनुसार, ट्रांसपोर्टर्स और ड्राइवरों को कैशलेस सुविधा देने के लिए दिसंबर 2021 में फ्लीट कार्ड योजना शुरू की गई थी। इस कार्ड के जरिए ईंधन भरवाने पर राशि सीधे कंपनी के खाते से कटनी थी।

लेकिन इसी सिस्टम में आई तकनीकी खामी का फायदा उठाकर बड़ा खेल खेला गया। आरोप है कि कुछ पेट्रोल पंप संचालकों और ड्राइवरों ने मिलकर बिना भुगतान किए ही लगातार डीजल-पेट्रोल भरवाया और कंपनी को भारी नुकसान पहुंचाया। जांच में सामने आया है कि केवल इंदौर में ही करीब 5 करोड़ 72 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई, जबकि देशभर में यह आंकड़ा 129 करोड़ 55 लाख रुपए तक पहुंच गया है। इस मामले में देशभर के 1093 लोग संलिप्त पाए गए हैं।

इंदौर में जिन कारोबारियों पर आरोप लगे हैं, उनमें वाहिद, नारायण, बलवीर सिंह सहित कुल 7 आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कार्ड से ईंधन तो लेते थे, लेकिन सिस्टम की खामी के चलते भुगतान उनके खातों से डेबिट नहीं होता था। कई बार नोटिस देने के बावजूद राशि जमा नहीं की गई। अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इस घोटाले के पीछे कोई अंदरूनी मिलीभगत तो नहीं। फ्यूल के नाम पर फर्जीवाड़ा… अब देखना होगा कि इस घोटाले में और कितने नाम सामने आते हैं। अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।


By - sagar tv news
03-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.