Sagar -मकरोनिया में डीजे टूटने का मामला 18 घंटे बाद क्या बोली पुलिस जाने किस पर कार्रवाई की तैयारी
सागर के उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया में डीजे टूटकर गिरने से एक मासूम बच्चे की जान चली गई, जिसके बाद उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है समाज के लोगों ने सड़क पर अर्थी रखकर चक्का जाम किया, जो करीब डेढ़ घंटे तक चलता रहा जिसमें उनके द्वारा दोषियों पर कार्रवाई परिवार के एक सदस्य को नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग की जा रही थी, सूचना पर मकरोनिया सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर थी
इसके बाद क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लहरिया ने पीड़ित लोगों से फोन पर बात की जिसमें उन्होंने मकरोनिया नगर पालिका में एक व्यक्ति को आउटसोर्स की नौकरी और ₹50000 देने की बात की इस आश्वासन के बाद डेढ़ घंटे तक चला चक्का जाम हटाया गया वहीं इस मामले में घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया जिसमें प्रिंस डीजे इवेंट के द्वारा यह डीजे चलाया जा रहा था और इस घटना में लापरवाही साफ देखी जा रही है जिस पर कार्रवाई की मांग की जा रही, अब घटना के 18 घंटे बाद पुलिस का बयान सामने आया है
मकरोनिया थाना प्रभारी ने बताया कि अचानक डीजे पलटने की वजह से यह हादसा हुआ जिसमें आर्यन नाम के बच्चे की मौत हुई है जिसको लेकर चक्का जाम किया गया था उनको उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर सड़क से हटाया गया इस मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और जांच कर रहे हैं जांच में जो भी नाम सामने आएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी