सागर- कंट्रोल रूम का कमाल, दो दिन बाद ढूंढ निकाला महिला का खोया हुआ बैग | SAGAR TV NEWS |

 

सागर की रहने वाली एक महिला जो ग्वालियर से ट्रेन के माध्यम से सागर पहुंची। और ऑटो से अपने घर जा रही थी लेकिन रास्ते में ऑटो बदलने से उनका कीमती बैग छूट गया। जिसमें नगदी, कपड़े, महत्वपूर्ण चाबियां और साइन किया हुआ खाली चेक रखा था। जहां कंट्रोल रूम की तत्परता से महिला का खोया हुआ बैग उन्हें वापिस मिल गया है। कण्ट्रोल रूम की टीम ने 48 घंटे में बैग को सुरक्षित बरामद किया।

 

बताया गया की काकागंज के नौकर कॉलोनी निवासी सुधा सिरोठिया ग्वालियर से हीराकुंड ट्रेन द्वारा सागर आई थीं। रेलवे स्टेशन से ऑटो से अपने घर जाते समय जुलूस के कारण मार्ग परिवर्तित होकर ऑटो बस स्टैंड की ओर चला गया। फरियादिया बस स्टैंड पर उतरकर दूसरे ऑटो में बैठकर अपने घर चली गईं। लेकिन उनका बैग पहले ऑटो में ही छूट गया। जिसमें नगद राशि, कपड़े, घर की महत्वपूर्ण चाबियां और एक साइन किया हुआ खाली चेक रखा था।

 

जो काफी संवेदनशील और कीमती था। घटना के बाद महिला द्वारा तत्काल थाना गोपालगंज में सूचना दी गई। जहां से उन्हें सीसीटीवी कंट्रोल रूम भेजा गया। यहां पहुंचने पर एडिशनल एसपी लोकेश कुमार सिन्हा ने एसआई आरकेएस चौहान को बैग की तलाश की जिम्मेदारी सौंपी। जिन्होंने महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक को संबंधित ऑटो की पहचान के लिए लगाया।

 

कंट्रोल रूम टीम द्वारा लगातार 2 दिनों तक सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन कर संबंधित ऑटो की पहचान की गई। पता लगने पर कैंट थाने की चीता मोबाइल के माध्यम से आरक्षक सौरभ गुप्ता को भेजकर सम्बंधित ऑटो चालक से संपर्क किया। जिससे बैग सुरक्षित हासिल कर कंट्रोल रूम लाया गया। जिसके बाद महिला को उनका बैग सौंपा गया। जिसमें उनका सारा सामन यथावत मिला। अपना खोया हुआ बैग पाकर महिला ने पुलिस की प्रशंसा की।-

 

 


By - sagar tv news
03-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.