सागर- कचरा खुद बोलेगा मैं किस का हूँ, 5 दुकानदारों के कटे चालान, दुकानदारों को सख्त हिदायत

 

कचरा खुद बोलेगा मैं किस का हूँ, सागर नगर निगम द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिसके तहत निगमायुक्त ने 5 दुकानदारों पर 5 हजार का जुर्माना किया है। दरअसल निगमायुक्त अपने अमले के साथ शहर में साफ़ सफाई का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यहां वहां पड़े हुए कचरे की पहचान कराकर सम्बंधित दुकानदारों पर कार्यवाई की गई। और लापरवाही बरतने पर दुकान प्रतिष्ठान संचालकों पर एक-एक हजार रूपये का जुर्माना कर चालान कटवाया गया। इस दौरान आयुक्त राजकुमार खत्री ने तीन बत्ती पर आनी मेडिको, दीपचंद एंड संस मेडिकल, पारस फर्नीचर, साहू जी साईकिल सुभाष नगर समेत 5 दुकान संचालकों द्वारा कचरा सड़क और नाले में फेंके जाने पर कचरे से पहचान की गई और कुल 5 हजार रूपये के जुर्माने किये गये। इसके अलावा सम्बंधित दुकान संचालकों से कचरा साफ कराया गया। और आगे से इस प्रकार स्वच्छता के विरुद्ध व्यवहार न करने की हिदायत भी दी गई।

 

 

बता दें की शुक्रवार को निगमायुक्त निगम अमले के साथ सुबह के समय शहर की सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुँचे थे। उन्होंने सिविल लाइन, पीलीकोठी, दीनदयाल चौक, बस स्टैंड, तीन मढ़िया, परकोटा तीनबत्ती होते हुए राधा तिराहा से भगवानगंज और खुरई रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले निगमकर्मियों पर कार्यवाही के निर्देश दिये। साथ ही सड़क किनारे या नालों में पड़े कचरे से कचरा फेंकने वालों की पहचान कराकर जुर्माने करायें। निगमायुक्त ने नवाचार कचरा खुद बोलेगा मैं किसका हूँ अभियान के तहत खुद खड़े होकर कचरे को फेंकने वालों की पहचान कराई और जुर्माना वसूला गया।

 

 

इस दौरान निगम आयुक्त खत्री ने कहा की दुकानदार डस्टबिन ऐसी जगह रखें जहाँ वह हर आने-जाने वाले को आसानी से दिखे। उपयोग के लिए उपलब्ध हो और डस्टबिन में इकट्ठा कूड़ा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहनों में ही डालें।

 

 


By - sagar tv news
03-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.