जंगल में मिली जली हुई कार, आनन-फानन में पहुंची पुलिस, ख़ास सुराग नहीं लग पाया हाथ
जंगल में आग से जली हुई एक कार मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद आनन्-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। जहाँ बारीकी से जांच पड़ताल की गयी। हालांकि पुलिस के हाथ बहुत ज्यादा कुछ सुराग नहीं लग पाया है। जिससे ये कहना मुश्किल है की आखिर ये कार यहां आई कैसे और आखिर हुआ क्या। हैरान कर देने वाला ये मामला एमपी के अनूपपुर जिले से सामने आया है। कोतमा थाना क्षेत्र के रेउसा गांव के जंगल में एक जली कार मिली है।
थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ला से मिली जानकारी के मुताबिक रेउसा गांव के जंगल में एक जली कार मिली थी जो इतनी बुरी तरह जल चुकी है कि उसे पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। पुलिस की टीम ने जंगल में करीब तीन-चार घंटे तक छानबीन की और सबूत जुटाने की कोशिश की। लेकिन फिलहाल कोई बड़ा सुराग हाथ नहीं लगा है। बताया जा रहा है की आसपास के गांव वालों से भी पूछताछ की गई है। लेकिन अभी तक किसी ने कुछ खास जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने से जली हुई कार को जंगल से बाहर पास के ही एक गांव में सुरक्षित रखवा दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला गंभीर है और हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है ताकि जल्द ही सच सामने आ सके। फिलहाल पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है।-