ओले, बारिश और आंधी का मजबूत सिस्टम सक्रिय, कई जिलों में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि | SAGAR TV NEWS |

 

इन दिनों मौसम की बेरुखी सी देखने को मिल रही है। कभी अचानक बारिश देखने को मिलती है कभी तेज धूप निकलती है तो कभी ओले पड़ जाते हैं। इसी तरह कई जगहों पर आंधी तूफ़ान का कहर भी देखा जा रहा है तो बारिश की ख़बरें भी लगातार सामने आ रही हैं। मध्यप्रदेश में फिर एक बाद मौसम ने करवट बदली है। जहां आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। तो तेज हवाएं भी चल रही हैं। इसके अलावा कहीं कम तो कहीं तीज बारिश भी हो रही है। मौसम के जानकारों के मुताबिक अप्रैल के पहले हफ्ते में ओले, बारिश और आंधी का मजबूत सिस्टम सक्रिय हो गया है। जिससे पूरे प्रदेश का मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 अप्रैल को भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए रहेने की बात कही गयी थी। और ऐसा हुआ भी। श्योपुर, मुरैना, धार, शाजापुर, देवास, खरगोन, खंडवा, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, दमोह, पन्ना, सतना और रीवा में ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, भिंड, शिवपुरी, दतिया और गुना समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

देखा जाए तो इन दिनों मौसम का मिज़ाज अचानक से बदलता नज़र आ रहा है। तेज धूप के बाद बारिश होने लगती है तो सबसे ज्यादा परेशानी तेज हवा और आंधी चलने की वजह से होती है। दिन और रात के तापमान में भी उतार चढ़ाव नज़र आ रहा है।------


मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है...आसमान में काले बादल छाए हुए हैं, तेज हवाएं चल रही हैं और कई जिलों में हल्की से लेकर तेज बारिश देखने को मिल रही है। अप्रैल के पहले हफ्ते में ओले, बारिश और आंधी का मजबूत सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिससे पूरे प्रदेश का मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है..मौसम विभाग के मुताबिक 3 अप्रैल को भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। श्योपुर, मुरैना, धार, शाजापुर, देवास, खरगोन, खंडवा, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, दमोह, पन्ना, सतना और रीवा में ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, भिंड, शिवपुरी, दतिया और गुना समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है..


By - sagar tv news
04-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.