Sagar-तूफानी हवाओ के साथ बरसे ओले, जाने अगले 5 दिन तक कैसा रहेगा मौसम | SAGAR TV NEWS |
वेदर सिस्टम सक्रिय होने से सागर में बादल और बारिश का दौर जारी है। शनिवार को दिनभर धूप-छांव के बाद मौसम बदला और शाम को काले घने बादल छा गए। कुछ देर में हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। शहर के अधिकांश हिस्से में चना के आकार के ओले गिरे। तो मंडी तरफ यह बेर के आकर के बराबर थे दो से तीन मिनिट तक यह ओले गिरने से कई जगह पर सफेद चादर की तरह दिखाई दे रहे थे, शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रो में भी बारिश और तेज हवाओ के साथ बारिश हुई और कहि कहि ओले भी गिरे, और तूफानी हवाएं 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली,
सागर मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी विवेक छलोत्रे ने बताया की पश्चिमी विछोभ बनने की वजह से राजस्थान के रास्ते यह मध्यप्रदेश और अन्य प्रदेशो में घुस रहा जिसकी वजह से ऐसा मौसम बना हुआ है, उन्होंने बताया अगल दो दिन तक और ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है, सागर में इस समय अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।
वही भोपाल मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम कैसा रहेगा बताया